फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेड़ से टकराकर तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, दो दोस्तों की मौके पर मौत

Sat, 30 Jan 2021 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार की रात फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव के पास हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार की स्पाडी ज्यादा थी और टकराने की आवास काफी दूर तक आई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए। 

देर रात लौट रहे थे घर
जानकारी के अनुसार, अमीर हमजा(28) पुत्र मुख्तार अहमद निवासी सुरही खुर्द सरायमीर के मुस्लिम कॉलोनी में ही रहता था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। उसने शाहगंज में जमीन ले रखी थी, जिसकी बाउंड्री का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
अपनी कार से हमजा अपने साथी मोहम्मद आतिफ अंसारी(30) पुत्र मोहम्मद इरफान ग्राम जगदीशपुर के साथ जमीन की बाउंड्री का कार्य देखने शाहगंज गया था। रात में दोनों वापस लौट रहे थे। उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम खराब होने और झपकी आने का कारण ये हादसा हो गया।

आतिफ अंसारी शादीशुदा था। उसका एक लड़का सात माह का है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने और आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। दोनों मृतकों के घर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें