स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में पीएचसी मार्टीनगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामरूप, संजय व निलेश की हालत गंभीर देख जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जौनपुर अस्पताल पर इलाज के दौरान रामरूप पुत्र बच्चू की मौत हो गई और अन्य दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई थी।
मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो अन्य घायलों को पीएचसी मार्टीनगंज पर प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
स्कूल बस में पिकअप ने मारी टक्कर, बालबाल बचे बच्चे
रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार हरैया के पास सोमवार की सुबह एक पिकअप ने स्कूल बस में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना के समय बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। घने कोहरे के चलते मुर्गा लदी पिकअप ने बस में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बस में सवार बच्चे व चालक बाल-बाल बच गए लेकिन बस व पिकअप का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।