फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की युवती से गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म: नशीला पदार्थ खिलाकर जंगल में ले गए थे आरोपी; एक गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 08:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: सहजनवां थाना पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो युवती को थाने ले आई और उसके स्वजन को बताया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ गोरखपुर जिले में दरिंदगी हुई। युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर ले जाया गया था। पुलिस ने नामजद किए गए दो आरोपियों में शामिल एक को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार भी कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती गुरुवार की सुबह सात बजे के करीब घर से नाराज होकर निकल गई। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच रास्ते में युवती को संतकबीरनगर जिले के ट्यूबेल कॉलोनी, मोतीनगर का रहने वाला ताहिर अली मिला। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को बस में बैठाकर ताहिर गोरखपुर ले गया।

बताया जा रहा है कि रात में ताहिर ने युवती को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद अपने एक साथी को बुलाकर युवती को सहजनवां क्षेत्र में नदी के किनारे जंगल में ले गया। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शुक्रवार की भोर में पीड़ित युवती ने पड़ोस के गांव में पहुंचकर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। युवती के शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


एक आरोपी को शनिवार की सुबह गोरखपुर पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। दूसरे की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित युवती घर पर नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें