फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 14930 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा, नहीं मिला कोई नकलची

विज्ञापन
सगड़ी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ से परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 279 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच बृहस्पतिवार से शुरू र्हुइं। पहले दिन कुल 14930 परीक्षार्थियों ने छोड़ी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटर के विषयों की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में सिर्फ इंटर के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

सुबह पाली में हाईस्कूल में हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इंटर में सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दोपहर में इंटरमीडिएट में सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 77350 परीक्षार्थियों में 67834 परीक्षार्थी शामिल हुए। 9516 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं इंटर के सैन्य विज्ञान में नौ बच्चे पंजीकृत थे जिसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में 12वीं की सामान्य हिंदी में पंजीकृत 50464 परीक्षार्थी में 45050 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। 5414 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। दोनों पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। कुल 14930 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जिले में 22 जोनल, 44 सेक्टर और 279 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। सभी टीमें परीक्षा की निगरानी करती रही। पुलिस टीम भी परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें