जिला अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. एलजे यादव ने बताया कि वृद्ध होने के साथ ही दुर्जन के शरीर में ब्लड (खून) की भी कमी थी। जिसके चलते ही दिन प्रतिदिन उसकी हालत खराब होती जा रही थी। एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग दस बजे वृद्ध बंदी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दिया तो वे भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृत बंदी एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे।
दुर्जन चौहान काफी वृद्ध थे और काफी दिनों से उनका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।