फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विज्ञान की भी शिक्षा ग्रहण करेगी मेजवां की बेटी - शबाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। मेजवां प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को सिने तारिका शबाना आजमी ने कैफ़ी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज में साइंस लैब का उद्घाटन फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत शबाना आजमी, बाबा आजमी, तनवी आजमी व विनोद पांडेय द्वारा प्रख्यात शायर कैफी आजमी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रख्यात अदाकारा रही शबाना आजमी ने कहा कि अब विज्ञान की शिक्षा लेने के लिए मेजवा की बेटियों को इधर-उधर भटकना नही पड़ेगा। कालेज में हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। आज विज्ञान उपयोगिता काफी बढ़ चुकी है। अब यहां बालिकाओं को फिजिक्स, कमेस्ट्री, बायोलॉजी की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके बाद शबाना आजमी, कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचकर सेंटर इंचार्ज से चलाए जा रहे कोर्स की जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद रोजगार परख कार्यों की भी जानकारी लिया। इस दौरान वह बालिकाओं से भी रूबरू हुई और उनकी समस्याओं के बारे में जाना और भरोसा दिलाया कि हर समस्याओं का निदान होगा। मिजवां सोसाइटी प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी से भी उन्होंने संस्थान के रखरखाव की जानकारी ली और कर्मचारियों के साथ मंत्रणा किया। इस मौके मनोज प्रजापति, लल्लन, प्रकाश, पंकज चौबे, सीईओ विनोद पांडेय, संयोगिता, गोपाल, जयराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें