फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विकास खंड कार्यालय में बंद किये गये छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
अतरौलियी विकासखंड परिसर में बंद किये गये लावारिस पशु। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतरौलिया। छुट्टा मवेशियों के आतंक से आजिज ग्रामीणों मंगलवार को काफी संख्या में आवारा मवेशियों को हांक कर विकास खंड कार्यालय अतरौलिया में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर आनन-फानन में वाहन में मवेशियों को लाद कर अस्थायी पशु आश्रय स्थल बस्ती भुजवल भेजा गया।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशी ग्रामीणांचल में जहां किसानों की मेहनत बर्बाद कर रहे है तो वहीं शहरी क्षेत्र में जाम की वजह बन रहे हैं। कई जगहों पर तो ये लोगों को कब मार कर घायल कर देंगे कहा नहीं जा सकता है।
अतरौलिया विकास खंड के सिकंदरपर, देवारापट्टी, मनवरपुर, खालिसपुर, छितौनी समेत आसपास के ग्रामों में इन छुट्टा पशुओं का ज्यादा आतंक है। किसानों की खेतो में बोई फसल को ये काफी नुकसान पहुंच रहे है। वहीं सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया के पास ये छुट्टा मवेशी सैकड़ों की संख्या में घूमते रहते है। मंगलवार को इन छुट्टा पशुओं से परेशान सैकड़ों किसान लाठी डंडा लेकर पहुंच गये और इन्हें हांककर विकास खंड अतरौलिया कार्यालय परिसर में बंद कर दिया। इसकी जानकारी होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश चंद्र मिश्रा, सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, ईओ अंजली वर्मा, एसओ अतरौलिया हेमेंद्र प्रताप सिंह मयदल बल मौके पर पहुंच गये। पहले तो अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मवेशियों को छोड़े जाने प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण ब्लाक परिसर में बंद मवेशियों को छोड़े जाने को तैयार नहीं हुए। इसके पश्चात एसडीएम के निर्देश पर सभी छुट्टा मवेशियों को वाहनों पर लाद कर बस्ती भुजवल गांव स्थित अस्थायी पशु आश्रय स्थल भेजवाया गया। छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय स्थल भेजे जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें