आजमगढ़ महात्सव में गीत प्रस्तुत करते कैलास खेर।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर के जजी मैदान में आयोजित आजमगढ़ महोत्सव 2019 के क्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार की शाम सूफी गायक कैलाश खेर के नाम रही। कैलाश खेर से तेरी दिवानी गीत से जैसे ही गायन शुरू किया पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
महोत्सव की दूसरी शाम कार्यक्रम पेश करने पहुंचे कैलाश खेर का इंतजार हर कोई बड़ा बेसब्री से कर रहा था। विलंब से पहुंचे कैलाश खेर ने जब तेरी दिवानी... से गायन शुरू किया तो हर कोई मंत्रमुग्ध से उनकी गायकी को देखने को विवश हो गया। कैलाश खेर ने एक के बाद एक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लेकिन जब उन्होंने पिया रे पिया रे गीता का गायन किया वहां मौजूद श्रोता झूमने लगे। कई श्रोता तो अपनी जगह पर खड़े होकर नृत्य भी करने लगे। ठंड के बावजूद सारी कुर्सियां भरी हुई थी। जब तक कैलाश खेर से अपना गायन जारी रखा तब तक कोई भी कुर्सी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी कुर्सियों पर जमे रहे।