फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान पर कब्जा करने वालों को जारी हुई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। विकास खंड मिर्जापुर के जहीरपुर गांव के खेल मैदान पर अवैध कब्जा हुआ है। खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने को लेकर तहसीलदार निजामाबाद शैलेेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ मौका मुआयना किया और अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जहीरपुर गांव मिर्जापुर ब्लाक मुख्यालय के बगल में ही स्थित है। इस गांव के खेल के मैदान पर गांव के ही लोग अतिक्रमण कर रखे है। जिसके खिलाफ कुछ ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग किया था। जिस पर नायब तहसीलदार निजामाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचे और भूमि की नापी किया। जिसमें गांव के ही रामराज पुत्र रामनरेश, जासू यादव पुत्र सरजू यादव द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ पाया गया। जिस पर तहसीलदार ने अतिक्रमण करने वाले उक्त लोगों को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का फरमान सुनाया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को गांव की श्रेयजल सिंह, सानिया, प्रिया, अंजली, किरन, उजाला, अंशिका, काजल, पूजा, करन, कुमार, सचिन यादव व राघवेंद्र आदि ने विनोध प्रदर्शन किया था। जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें