फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम का नोडिल अधिकारी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
पुराने जेल के पीछे बने गोशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक ने सोमवार निर्माणाधीन महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने किचन, बाउंड्रीवाल, पानी टंकी एवं नई बिल्डिंग की गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने किचन की दीवारों की सीलन को दूर करने तथा बिजली के बोर्ड एवं प्लग को गुणवत्ता युक्त लगाने का निर्देश दिया। किचन के दरवाजे पर सनमाइका लगाने का भी निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था एवं अभियंताओं को निर्माण समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने शहर में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के लिए हरे चारे एवं भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक गायों को किसानों को देने का निर्देश दिया। नया कान्हा गोशाला बन जाने पर गायों को उसमें रखने को कहा। इसके बाद नोडल अधिकारी ने हरिऔध कला भवन के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय से एवं गुणवत्ता युक्त कराने, हाल में एसी के अतिरिक्त वेंटीलेशन के लिए भी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण एवं उद्यान विभाग के निरीक्षण में उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण कर उसे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिला उद्यान विभाग को विभाग की योजनाओं से स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी तथा अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें