फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पड़ रही भारी, 85 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जहां 73 संक्रमित जिले में मिले थे तो वहीं शनिवार को इसमें और बढ़ोत्तरी हो गई और कुल 85 नए संक्रमित पाए गए है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अब स्थानीय लोगों में संक्रमण की शुरूआत हो चुकी है। जिससे दिनो-दिन स्थिति भयावह होती जा रही है। इसके बाद भी जिले में लापरवाही का क्रम जारी है। जो स्थिति को और भयावह कर सकता है।
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि शनिवार को कुल 3664 लोगों की जांच जिले में की गई। जिसमें 85 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सर्वाधिक संक्रमित शनिवार को भी नगरीय क्षेत्र में ही मिले है। नगरीय क्षेत्र में शनिवार को कुल 17 संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा पल्हनी में 12, जहानागंज व मेंहनग में दो-दो, बिलरियागंज में पांच, लालगंज में सात, मिर्जापुर में छह, सठियांव, कोयलसा व रानी की सराय में चार-चार, फूलपुर, पवई, हरैया, अहरौला, महराजगंज व अतरौलिया में एक-एक तथा अन्य 16 नए संक्रमित मिले है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 18269 हो गई है। जिसमें 17693 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। 229 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कुल 347 एक्टिव कोरोना केस है। एडिशनल सीएमओं ने लोगों से गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दिया है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो और भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें