फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर में बढ़ाए गए निजामुद्दीन से आए जमातियों के नाम

विज्ञापन
अहरौला के माहुल कस्बा में निजामुद्दीन मरकज से पहुंचे लोगों के घर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभा? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर के चक सिकठी स्थित मदरसे में दिल्ली के निजामुद्दीन में मरजक में शामिल होकर लौटे सात लोगों के लौटने के मामले में जमातियों का नाम भी एफआईआर में शामिल कर दिया गया है। पहले मदरसा संचालक और केयर टेकर के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। सख्ती से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

मुबारकपुर के चक सिकठी मदरसे में बुधवार को निजामुद्दीन से लौटे एक आन्ध्र प्रदेश, चार गाजियाबाद के, एक हरिद्वार का और एक तेलंगाना का जमाती मिला था। मामले में पुलिस ने मुबारकपुर में मदरसे के केयर टेकर और संचालक मौलाना हफीजुल्ला पुत्र अफरोज आलम और जियाउल कमर पुत्र मो. वशी पर एफआईआर दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने अब्दुल रऊफ निवासी राजा मंडी आंध्र प्रदेश, मो. मुजम्मिल निवासी नदाली गाजियाबाद, आशिफ निवासी रूड़की हरिद्वार, सैयद अतिकुर्रहमान निवासी निजामाबाद तेलंगाना, अब्दुल कलाम निवासी भोजपुर गाजियाबाद, अकील अहमद और मोहम्मद इरशाद निवासी नदली गाजियाबाद के नाम भी शामिल कर दिए हैं। एसओ मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बाहर के सातों जमातियों के नाम एफआईआर में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें