फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ था हादसा, कारोबारी की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज थाने के भीलमपुर गांव के पास सोमवार की रात करीब दस बजे खून से लतपथ मिले दुकानदार की मौत सड़क हादसा नही है। बल्कि उसकी हत्या की गयी है। उसके सिर पर लाठीडंडा से हमला और पैर में गोली मारी गयी थी। इसका खुलासा बुधवार को आई पीएम रिपोर्ट से होने पर कान खड़े हो गये है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

महराजगंज थाने के टढ़िया बंजरिया गांव निवासी राजू यादव 38 पुत्र राजमन की सरदहा बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान थी। गोदाम उसने भीलमपुर पुल के पास बना रखा था। सोमवार की रात करीब दस बजे वह गोदाम से दुकान के लिए चला था। रास्ते में भीलमपुर गांव के पास वह घायलावस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को उसका पीएम हुआ तो पता चला की राजू की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गयी है। बदमाश लाठीडंडा से सिर पर हमलाकर पीटे हैं। उसके दाहिने जांघ में गोली भी मारी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें