फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नहर पुलिया के नीचे सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, मौके पर बोरे में मिला महिला के वस्त्र

Thu, 30 Jun 2022 02:08 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में नहर की पुलिया के नीचे एक सिर कटी हुई लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। घटनास्थल का निरीक्षण जिले के एसपी अनुराग आर्य ने भी किया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे आजमगढ़ एसपी अनुराग मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के बस्ती उगरपट्टी गांव के पास स्थित नहर पुलिया के नीचे गुरुवार सुबह एक सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक का सिर गायब होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। एसपी ने शव के शिनाख्त को लेकर पांच टीमें गठित की है। शव के पास ही एक बोरे में महिला के कपड़े व चप्पल के अलावा एक व्यक्ति के कपड़े भी मिले हैं।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नहर पुलिया के नीचे 20 से 30 साल के युवक की सिरकटी लाश मिलने की सूचना मिली। तत्काल कई थानों की फोर्स के साथ ही एसपी सिटी को मौके पर रवाना किया गया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर भेज कर पड़ताल कराई गई।

अवैध संबंध के चक्कर में वारदात की आशंका
उन्होंने बताया कि मौके पर खून के कोई निशान नहीं है। जिससे प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर शव यहां ला कर फेंका गया है। उन्होंने कहा कि मौके से महिला के कपड़े मिले हैं। आशंका है कि अवैध संबंध के चक्कर में वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में पांच टीम गठित कर मृतक के शिनाख्त की कवायद में पुलिस जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें