युवक को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वो छत से नीचे कूद पड़ा। बगल से ही बिजली का तार गया हुआ था। जिसके संपर्क में आने के साथ ही वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफान युवती और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
वहीं युवती की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एकतरफा प्यार का मामला है। युवती चाकू लगने से घायल है तो वहीं युवक छत से कूद जाने के चलते घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।