फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक प्रस्ताव के बाद नगरपालिका बोर्ड की बैठक स्थगित

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड की बैठक में शामिल पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और सभासद। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर परिषद आजमगढ़ बोर्ड की बैठक बुधवार को आयोजित थी। लेकिन सभासद शहजाद कुरैशी की माता के निधन पर शोक सभा के बाद बैठक शोक प्रस्ताव पारित कर स्थगित कर दी गई। जिसके कारण अब गुरुवार को 2020-21 के बजट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

कटरा वार्ड के सभासद विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि कोरम पूरा न होने के कारण शोकसभा के बहाने बैठक स्थगित कर दिया गया। बिना मेरी सहमति के पूर्व में जलकल का टेंडर कराने पर हमें अपनी बात रखनी थी। इस मामले में हमने जिलाधिकारी से भी भेंट की तो दिखवाने का आश्वासन मिला। इससे पहले के वर्ष में बजट बैठक के बिना मनमाने तरीके से काम कराए गए। अगर किसी सभासद ने विरोध किया तो शोक प्रस्ताव ला दिया गया। अध्यक्ष पक्ष की मंशा केवल यह थी कि सभी सभासद हस्ताक्षर कर देंगे तो बजट पास हो जाएगा, जबकि हम चाहते हैं कि पहले हमारे सवालों का जवाब दिया जाए। अघ्यक्ष प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी ने अपना पक्ष देने के लिए फोन रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझा। इस मौके पर सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें