फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर हत्याकांडः कोर्ट में हुई मुख्तार की पेशी, हेड कॉन्स्टेबल की गवाही के बाद मिली ये तारीख

Wed, 20 Mar 2024 07:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: मामला एमपीएमएल कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की आदालत में चल रहा है। बुधवार को उक्त मामले में पेशी थी। जिसमें माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। बुधवार को इस मामले में हेड कांस्टेबल जितेंद्र नाथ सिंह की गवाही हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी की मजदूर हत्याकांड में बुधवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। बुधवार को मजदूर हत्याकांड में गवाह हेड कांस्टेबल की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दिया।

विज्ञापन


तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क निर्माण ठेके को लेकर माफिया मुख्तार अंसरी का ठेकेदार से अदावत चल रहा था। इसी अदावत को लेकर माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने ठेकेदार पर उस समय हमला कर दिया था जब वह अपने मजदूरों के साथ ऐराकला में वार्ता कर रहे थे। इस घटना में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गए लेकिन दो मजदूरों को गोली लगी। जिसमें एक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत भी हो गई। इस मामले में ठेकेदार ने तरवां थाने में मुख्तार व उसके गुर्गाे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। 

वीसी के माध्यम से कोर्ट में हुई पेशी
मामला एमपीएमएल कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की आदालत में चल रहा है। बुधवार को उक्त मामले में पेशी थी। जिसमें माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। बुधवार को इस मामले में हेड कांस्टेबल जितेंद्र नाथ सिंह की गवाही हुई। इसके बाद न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख मुकर्रर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें