फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया-शाहगंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में एमएसटी सेवा हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेलवे ने मंगलवार से एसएसटी (मासिक सीजन टिकट) सेवा बहाल कर दी लेकिन इस पर यात्री रूट के सभी ट्रेनों में नहीं ले सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05167 व 05168 के लिए बहाल की गई है, जो बलिया से आजमगढ़ होते हुए शाहगंज और शाहगंज से बलिया जाती है.
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एमएसटी सेवा की शुरूआत कर दी गई है। बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान अन्य विभागों की तरह रेलवे पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ा था। रेलवे ने यात्रियों में संक्रमण फैलने से बचाव को लेकर सभी प्रकार की यात्री ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी थी। जबकि खाद्यान्य आपूर्ति को देखते हुए माल ट्रेनों का संचालन जारी रहा। लॉकडाउन में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने श्रमिक यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। जिसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे कोविड नियमों का पालन करते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। समय के साथ स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जाती रही है। लेकिन इन स्पेशल ट्रेनों का किराया यात्खियों के जेबों पर भारी पड़ रहा था। जिससे निजात दिलाते हुए इधर करीब एक माह से अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें