फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार से अधिक लोग दूसरे प्रदेशों में भी ले रहे राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के 50 हजार से अधिक लोग दूसरे प्रांतों में भी राशन ले रहे हैं। उनके कार्ड को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब एक व्यक्ति का एक ही स्थान पर राशन कार्ड रहेगा। उपभोक्ता को अपने पैतृक गांव या फिर वर्तमान निवास स्थान में से किसी एक जगह का कार्ड निरस्त कराना होगा।
विज्ञापन

जिले में 2171 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं, जिनसे 793358 कार्डधारकों को राशन मिलता है। इसमें 105158 कार्ड अंत्योदय के हैं। शेष पात्र गृहस्थी के। जांच में पता चला है कि इनमें से तमाम कार्डधारकों के नाम दो या तीन स्थानों के राशन कार्ड में दर्ज हैं। वन नेशन वन, राशन कार्ड (एक देश, एक राशन कार्ड) योजना के तहत सत्यापन में ऐसे 50 हजार से ज्यादा लोगों का पता चला है जो दो जगहों से राशन ले रहे हैं। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि अब कार्डधारक कहीं से राशन ले सकता है। यदि आजमगढ़ का व्यक्ति मुंबई में रहता है तो यहां के राशन ले सकता है। यह योजना जिले में भी प्रभावी हो चुकी है। इसके तहत दो स्थानों पर राशन कार्ड बनवाकर लाभ लेने वाले लोगों की सूची प्राप्त हुई है। ऐसे लोगों को सूचना देकर एक जगह से नाम काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें