फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिली लापता युवक की लाश, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। क्षेत्र के गोरहरपुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित गड्ढे में एक युवक की लाश बरामद हुई। पुलिस के पहुंचने पर शव को बाहर निकाला गया। उसकी पहचान विनोद गोंड के रूप में हुई। वह एक दिन पहले घर से निकला था। बदन पर चोट के निशान नहीं हैं।ठंड से मौत की भी आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अतरौलिया के लहनपट्टी गांव निवासी विनोद गोंड (35) रविवार की देर शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे पास के गांव गोरहरपुर के पास सड़क किनारे गड्ढे में एक लाश ग्रामीणों ने देखा। लाश मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अतरौलिया थाने की पुलिस भी पहुंची गई। शव को गड्ढे से बाहर निकलवा कर शिनाख्त की कवायद शुरू किया। कुछ ही देर में उसकी पहचान लहनपट्टी गांव निवासी विनोद पुत्र रामआसरे के रूप में हो गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शरीर पर किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं थे, जिसके चलते मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो रहा है। सीओ बूढ़नपुर ने बताया कि पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के दो भाई व दो बहनें हैं। वह सबसे छोटा था। पिता विकलांग हैं और कुछ साल पूर्व ही मृतक के पत्नी का भी देहांत हो चुका है। उसकी 9 साल की एक बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें