फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को सौंपा 14 सूत्रीय ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश मौर्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित नई कृषि नीति के तहत किसानों के लिए बनाए गए कृषि कानून को वापस लिए जानेे समेत 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जन अधिकार पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा पिछले एक से सात जून तक लगातार धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद लगातार प्रत्येक सोमवार को धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया जाता है। ज्ञापन सौंपने का आज 31वां सोमवार है। फिर भी शासन-प्रशासन द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सौंपे गए ज्ञापन में नई कृषि नीति के तहत किसानों के लिए बनाए गए कृषि कानून को वापस लिए जाने, केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय संपत्तियों को निजी क्षेत्रों को बेचे जाने पर लोक लगाए जाने, डीजल और पेट्रोल के बढ़े मूल्य को कम किए जाने, फसलों की सुरक्षा के लिए छुट्टा पशुओं को बंद किए जाने, किसानों के गन्नेे के मूल्य का भुगतान किए जाने, कोरोना काल को देखते हुए किसानों, छोटे दुकानदारों और गरीबों के बिजली बिल माफ किए जाने, किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवा को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाने सहित चौदह मांगों को पूरा किए जाने की मांग राष्ट्रपति और राज्यपाल से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें