युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक ने इसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई और उसे लेकर थाने पहुंची। जहां युवक ने पूरी आपबीती बताई। युवक ने तीनों बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।