फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र से लूट का प्रयास: हाथापाई के बाद युवक को चाकू मार बदमाश फरार, पुलिस ने घायल को भेजा अस्पताल

Sat, 20 Apr 2024 12:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी मेंहनगर ले गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए हैं।
विज्ञापन
बदमाशों ने चाकू से किया वार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र को रोक लिया और लूटपाट का प्रयास किया। पिता-पुत्र बदमाशों से भिड़ गए। लूट के  प्रयास में असफल होने पर बदमाशों ने पुत्र पर चाकू से प्रहार कर दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारे गांव निवासी रामविलास सिंह (60) अपने पुत्र अमित (37) के साथ शुक्रवार को अपने ससुराल मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह के घर गए थे। देर रात पिता-पुत्र बाइक से शारदा सहायक खंड 23 नहर की पटरी से होते हुए वापस घर लौट रहे थे।

पिता-पुत्र रसूलपुर पुलिया के पास पहुंचे थे कि एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। तीनों ने लूटपाट का प्रयास किया तो पिता-पुत्र बदमाशों से भिड़ गए। जिस पर बदमाशों ने चाकू से हमला बोल दिया। चाकू पुत्र अमित के कंधे व कान के पास लगा, जिससे वह लहुलुहान हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश घायल अमित की मोबाइल लूट कर सिंहपुर की तरफ फरार हो गए। वहीं, पुत्र के घायल होने के बाद पिता रामविलास ने शोर मचाना शुरू किया तो रसूलपुर गांव में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल लोग मौके पर पहुंच गए।

इस बीच, सूचना पर पहुंची एंबुलेस से घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मेंहनगर भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी रेफर होने पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल पर भर्ती कराया।

बोली पुलिस
घटना की सूचना पर घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया। फिलहाल घायल से क्या लूट हुई है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी, मेंहनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें