फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के बहाउद्दीनपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर फर्राटा फैन का प्लग लगाते समय एक अधेड़ महिला झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृत के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी रामसिंह की 50 वर्षीय पत्नी साधिका बृहस्पतिवार की दोपहर फर्राटा पंखा का प्लग लगा रहीं थीं। तभी वह करंट की चपेट में आ गई। उनकी चीख सुनकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और घर की बिजली काट दी। परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें