कोयलसा ब्लाक के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि कोयलसा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने किया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में सकीना बानो प्रथम, मुस्कान दूसरे और सुप्रिया तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर की दौड़ में सकीना बानो प्रथम, रिंकी वर्मा दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में किरण वर्मा प्रथम, स्मृति वर्मा दूसरे और प्रीति प्रजापति को तीसरा स्थान मिला। इसी क्रम में बालक वर्ग 3000 मीटर दौड़ में मेराज ने पहला स्थान हासिल किया। गोला क्षेपण में नीलेश यादव प्रथम रहे। समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जयनाथ सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजक बीईओ अनीश मौर्य ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुनीर अहमद, महिंदर, हरिश्चंद्र, जेपी मिश्रा, बलवंत निषाद, चंद्र देव भारती, देवानंद गिरी, अरविंद कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजेश वर्मा, दिवाकर मौर्य आदि मौजूद रहे।