फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हिच्छनपट्टी गांव निवासीनी एक विवाहिता ने मंगलवार की रात दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। ससुराल वाले शव लेकर दाहसंस्कार करने जा रहे थे कि इसी दौरान मायके वालों को घटना की सूचना मिल गई। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के अरैया गांव निवासी लालचंद यादव ने अपनी 21 वर्षीया पुत्री कुसुम यादव का विवाह तीन साल पूर्व कंधरापुर थाना के हिच्छनपट्टी गांव निवासी रूपेश यादव के साथ किया था। मंगलवार की रात कुसुम ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह ससुराल वाले पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकल पड़े। इस बीच किसी माध्यम से जानकारी मायके वालों को हुई तो पिता ने कंधरापुर थाना पुलिस को सूचना दिया। जिस पर कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और टिखटी से शव को उतार कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सास-ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें