फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 21 Apr 2024 02:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के महाजनी टोला में एक विवाहिता की तबियत बिगड़ने पर घरवाले उसे इलाज के लिए ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व विवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सरायमीर कस्बा के महाजनी टोला की एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ससुराल वाले जहां बीमारी से मौत की बात कह रहे हैं, वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वाले दहेज प्रताड़ना से मौत होना बता रहे हैं। मायके वालों की सूचना पर पहुंची सरायमीर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
महाजनी टोला मोहल्ले की रहने वाली मुस्कान (20) की शनिवार की रात घर पर ही अचानक से तबीयत बिगड़ गई। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। ससुराल वालों ने रात में ही सूचना मृतका के मायके वालों को दी। सूचना पर मायके जौनपुर जिले के खुटहटन थाना अंतर्गत ख्वाजापुर से पिता इस्लाम व परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

मायके वालों ने पति असफाक, ससुर झिनक उर्फ अतहर, सास बेबी, ननद मोना व साहवा पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। पिता इस्लाम ने बताया कि शनिवार को बेटी के पति ने फोन पर सूचना दी कि मुस्कान की तबीयत खराब है। इस पर वह उसके घर पहुंचे तो बेटी बिस्तर पर बदहवास पड़ी थी। उसका दम निकल चुका था। 
विज्ञापन


उधर, मायके वालों की सूचना पर पहुंची सरायमीर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की कवायद में जुटी है। ससुराल वाले पीड़िता की बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। वहीं मायके वाले दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें