फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, बीए अंतिम वर्ष का था छात्र; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 21 Apr 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में एक आंवले के पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ बीए के छात्र का शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के महरागंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम पटेल नगर चौक के पास स्थित आंवले के पेड़ से लटकता एक युवक का शव रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


यह है मामला
नौबरार देवार जदीद किता दोयम के ग्रामीण रविवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पटेल नगर चौक के पास स्थित आंवला के एक पेड़ पर लोगों ने गमछे के सहारे लटकता एक युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। 

शव नीचे उतारे जाने पर उसकी पहचान कन्हैया वर्मा (21) निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज के रूप में की गई। महराजगंज कोतवाली पुलिस के साथ ही फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें