फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या, भाई ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Fri, 07 May 2021 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

 रौनापार थाना के कुरसौली गांव की घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में लाटघाट रौनापार थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को दिन में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्मा गांव निवासी लग्गू पासवान ने अपनी पुत्री (34) विद्यावती देवी का विवाह रौनापार थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव निवासी सरफू पासवान से किया था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार की सुबह विद्यावती साड़ी का फंदा बना छत के चुल्ले से झुल गई। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी होती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही मृतका का भाई अभिमन्यु मौके पर पहुंचा और पति सरफू समेत परिवार के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें