फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में हो सकता है नपा के मैरिज हाल का लोकार्पण

विज्ञापन
मुबारकपुर नपा द्वारा उत्सव और अन्य कार्यक्रमों के लिए बनवाया जा रहा भवन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मुबारकपुर। नगरीय क्षेत्र में शादी-विवाह सहित अन्य उत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए बनाए जा रहे मैरिज हाल का निर्माण अब पूरा होने की ओर है। कस्बे में स्थान की किल्लत और निजी मैरेज हाल के अत्यधिक किराए से लोगों को राहत दिलाने के लिए नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी ने मैरेज हाल की सौगात देने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में डेढ़ वर्ष पूर्व मैरेज हाल का प्रस्ताव पारित किया गया था। मुहल्ला पुरा खिजिर स्थित जलकल के पास लगभग 87 लाख की लागत से मैरेज हाल के निर्माण की आधारशिला तत्कालीन जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने रखी थी। निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। फरवरी माह में लोकार्पण की संभावना जताई जा रही है। मैरेज हाल दो मंजिला है। ग्राउंड तल पर पुरुषों के लिए एक बड़ा हाल के साथ चार कमरे और शौचालय, स्टेज आदि है। प्रथम तल पर महिलाओं के लिए एक बड़ा हाल के साथ चार कमरे के साथ शौचालय भी बनाए गए हैं। ईओ नपा राजपति अविचल ने बताया कि शादी विवाह के लिए निजी मैरेज हाल में लोगों को अधिक किराया चुकाना पड़ता था। नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए मैरेज हाल का निर्माण कराया गया है। इससे कम से कम किराए में अलाट किया जा सकेगा। मैरेज हाल आवश्यक सुख सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें