फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से अंक सुधार परीक्षा की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की अंक सुधार की परीक्षा कड़ी निगरानी में होगी। जिले के आठ केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा की आडियो-विजुअल रिकार्डिंग कराई जाएगी, ताकि किसी तरह की शिकायत की स्थिति में सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर जमा कराए जा सकें। परीक्षा में जनपद से हाईस्कूल व इंटर के 1431 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 571 व इंटरमीडिएट के 860 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस बार सभी कोरोना के कारण सभी बोर्डों ने परीक्षा रद्द कर विद्यार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया। लेकिन रिजल्ट में तमाम ऐसे विद्यार्थी रहे, जिनके रिजल्ट में विसंगति थी या फिर वह अनुत्तीर्ण रहे। ऐसे कुल 1431 विद्यार्थियों ने अंक सुधार के लिए दोबारा परीक्षा देने के लिए आवेदन किए हैं। परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्टूबर तक चलेगी। बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसे लखनऊ में राज्य स्तरीय कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के अलावा पुलिस तैनाती की व्यवस्था भी कराई गई है। वहीं परीक्षा को सकुशल कराने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें