फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा गमछा, गुब्बारा, बैच, झंडे से पटा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की शान तिरंगा झंडा आधुनिकता के रंग में नजर आया। शाम होते ही पूरा बाजार तिरंगे से पट गया। बच्चों सहित बड़ों ने जमकर कागज और प्लास्टिक के बने तिरंगे झंडों की खरीदारी की। बाजार में तिरंगा झंडा ही नहीं बल्कि तिरंगा गमछा, गुबारा, बैच, रिबन, स्टीकर आदि से दुकानें सजी रहीं। छात्र जहां तिरंगा गमछा, झंडा और गाड़ियों पर चिपकाने के लिए स्टीकर खरीद रहे थे, वहीं छात्राओं ने बैच और रिबन की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर नगर क्षेत्र में झंडा से लेकर अन्य तिरंगा सामानों की बिक्री के लिए दुकानें सजी हुई है। लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कपड़ा और कागज के तिरंगे झंडे सहित विभिन्न प्रकार के तिरंगा सामानों की जमकर खरीदारी की। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं को दो पाली में खोलने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही शिक्षण कार्य सहित अन्य कार्यक्रम किए जाने का आदेश दिया है। जिसके कारण बच्चों में स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने का उत्साह कम देखा जा रहा है। वही लोवर केजी से कक्षा आठ तक के बच्चों का स्कूल नहीं खुलने के कारण वह स्वतंत्रता दिवस मनाने से वंचित हो जा रहे है। जबकि बड़े बच्चों से ज्यादा उत्साह छोटे बच्चों के अंदर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें