फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध की अंतयेष्टि में कई हुए थे शामिल, बेटे और नाती के पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। कालेपुर कठेरवा गांव में दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव में दहशत है। जिस महिला की अंत्येष्टि में कुछ रिश्तेदारों के साथ ही गांव के दस से अधिक लोग शामिल हुए थे। अब महिला के पुत्र और नाती के पॉजिटिव आने के बाद अंत्येष्टि में शामिल लोगों में डर है। अब वो ग्राम प्रधान पर सैंपलिंग के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

गांव की 85 वर्षीय महिला, उसका 47 वर्षीय पुत्र और 22 वर्षीय नाती मुंबई में रहते थे। तीनों ट्रक से तीन अन्य लोगों के साथ 19 मई को शाम चार बजे गांव कालेपुर कठेरवा पहुंचे। वृद्धा की तबीयत पहले से खराब थी। गांव पहुंचने के एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना प्रधान ने तहसील मुख्यालय पर दी। रात में ही दो-तीन रिश्तेदार और गांव के दस से अधिक लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कालेपुर कठेरवा के श्मशान घाट पर कर दिया। दूसरे दिन पुत्र और नाती की सैंपलिंग की गई और होम क्वारंटीन कर दिया गया। शुक्रवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तभी से गांव में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें