फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से पलायित मिले दो सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायत अजमतपुर कोडर में ज्योति निकेतन स्कूल को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां श्रमिकों की देखरेख और सफाई के कार्य के लिए जाफरपुर के सफाईकर्मी शैलेंद्र कुमार और हरैया के सफाईकर्मी रामलाल की तैनाती की गई है। 22, 23 और 27 मई को एडीओ पंचायत पल्हनी ने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों सफाई कर्मी पलायित मिले। बिना किसी सूचना के तैनाती स्थान से पलायित रहने पर डीपीआरओ लालजी दुबे ने दोनों सफाई कर्मियों को निलंबित करते हुए पल्हनी विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ कर दिया है। इसमें से शैलेंद्र की जांच के लिए एडीओ पंचायत मिर्जापुर और रामलाल की जांच एडीओ पंचायत मुहम्मदपुर को सौंपी गई है। दोनों को तीन सप्ताह में जांच कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें