फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता के विजेता रहे मनीष यादव

विज्ञापन
खांजहापुर में दौड़ प्रातियोगिता में प्रतिभाग करते धावक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। फोर्स फिजिकल एकेडमी खांनजहापुर द्वारा पूर्व प्रमुख वीरेंद्र यादव की स्मृति में श्रीपति यादव इंटर कालेज खांनजहापुर के मैदान में रविवार को 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनेश कांत यादव ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, अंबेडकर नगर, मऊ सहित कई जनपदों के धावकों ने भाग लिया। कई चक्र की दौड़ के बाद फाइनल चक्र का आयोजन किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार प्रथम पुरस्कार विजेता मनीष को रेंजर साइकिल, दूसरे स्थान पर चैम्पियन यादव को साइकिल तो तीसरे पुरस्कार के रूप में सुशील कुमार को छोटी साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 70 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव, विधायक अरुण कांत यादव, प्रमुख अर्चना यादव, पवई प्रमुख वरुण कांत यादव, लल्लन प्रसाद यादव, मृगांक यादव, उमाशंकर यादव , कृष्ण कुमार यादव, ध्रुवकुमार यादव, रामेश्वर यादव व्यवस्थापक पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें