फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने किया यौन शोषण, फिर सोशल मीडिया पर डाला

Sun, 05 Sep 2021 06:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

महिला ने इस बाबत देवगांव कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया यौन शोषण।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके सांथ संबंध बनाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके बाद आरोपी युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का एक युवक ने नहाते समय वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को दिखाकर और वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाए, फिर वीडियो को वायरल भी कर दिया।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि रोहन विश्वकर्मा नाम के युवक ने चोरी-छुपे उसके स्नान करने का वीडियो बना लिया। इसके बाद वही वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए उसका यौन शोषण भी किया। बार-बार उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जब विरोध करना शुरू किया तो रोहन ने वो वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल मंजय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें