फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Chunav: ब्लॉकबस्टर गाने के साथ मैदान में उतरे 'निरहुआ', 24 में फिर मोदी ही आएंगे..ने मचाई धूम

Sat, 23 Dec 2023 03:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

निरहुआ ने बताया कि यह गाना जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनता के लिए, देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में याद दिलाएगा। उन्होंने बताया कि यह गाना कॉपीराइट फ्री है, इसे कोई भी अपने चैनल पर उपयोग कर सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में निरहुआ द्वारा गाए गीत ..आएंगे तो योगी ही, जीतेगी बीजेपी ही.. ने धूम मचा दिया था।
विज्ञापन
निरहुआ ने लॉन्च किया गाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भोजपुरी के सुपरस्टार गायक और आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ फिर एक ब्लॉकबस्टर गाने के साथ मैदान में उतर आए हैं। 24 में फिर मोदी ही आएंगे... शीर्षक गाना निरहुआ ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया है। आकर्षक संगीत से सजे इस गाने में मोदी सरकार की उपलब्धियां को बहुत ही कर्णप्रिय ढंग से बताया गया है। गीत लिखा है मृत्युंजय कुमार ने।

विज्ञापन

निरहुआ ने बताया कि यह गाना जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनता के लिए, देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में याद दिलाएगा। उन्होंने बताया कि यह गाना कॉपीराइट फ्री है, इसे कोई भी अपने चैनल पर उपयोग कर सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में निरहुआ द्वारा गाए गीत ..आएंगे तो योगी ही, जीतेगी बीजेपी ही.. ने धूम मचा दिया था। चुनाव के समय यह बच्चे बच्चे की जुबान पर चढ़ गया था। उम्मीद है कि यह गाना उसका भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। रैलियों और सभाओं के लिए उपयोगी इस गाने में अर्थव्यवस्था की बेहतर होती स्थिति से लेकर आयुष्मान कार्ड के लाभ तक को बताया गया है और लोगों को प्रेरित किया गया है कि 24 में फिर से ईवीएम का बटन दबाकर मोदी जी को ही लाना है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें