शहर कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले 25 हजार के इनामियां हिस्ट्रीशीटर को मुखबीर की सूचना पर बाग लखरांव पुल से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देसी तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी पीयूष उपाध्याय उर्फ पीयूष रंजन उपाध्याय शहर कोतवाली के छोटी हरैया गांव का निवासी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायमंदराज निवासी आलोक मिश्रा पुत्र दिनेश चंद्र मिश्रा ने 11 सितंबर 2023 को थाने में शिकायत की कि उसको पीयूष उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय ने जाने से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी है। पुनः धमकी देते हुए 26 नवंबर 2023 तक तीन लाख रुपये रंगदारी नहीं दिए तो जान से मारकर खत्म कर देने की धमकी दिए। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।