फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र समेत 12 ने किया नामांकन, अंतिम दिन इन लोगों ने भरा पर्चा

Mon, 06 May 2024 08:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को गहमागहमी का माहौल रहा। लालगंज सीट पर कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की टुकड़ियां भी तैनात रहीं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। अंतिम दिन आजमगढ़ सीट पर सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा प्रत्याशी मशहूद अहमद समेत 12 लोगों ने नामांकन किया। वहीं, लालगंज सीट पर छह लोगों ने पर्चे दाखिल किए।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी सतिराम, अक्षय कुमार और उमाशंकर ने भी पर्चा दाखिल किया। 

राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी से बद्री सिंह, बसपा से मशहूद अहमद, निर्दल प्रत्याशी राजीव, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी से प्रकाश नारायण, राष्ट्रीय जनसहयोग पार्टी से रुस्तम, मूल निवासी समाज पार्टी से महेंद्र नाथ यादव, निर्दली रामसिंह चौहान और सुशील कुमार उपाध्याय ने नामांकन किया। वहीं, लालगंज सीट से बहुजन समाज पार्टी से इंदू चौधरी, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिंदर ने पर्चा दाखिल किया। 
विज्ञापन


वहीं, निर्दलीय सुष्मिता सरोज, सुनील मोदनवाल और मीरा ने नामांकन किया। वहीं, बहुजन समाज पार्टी से इंदू चौधरी, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिंदर ने नामांकन पत्र जमा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें