Leaving the stove, the women came to vote with the child in their arms
- फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव में आधी आबादी ने पूरे उत्साह से मतदान किया। सोमवार की सुबह ही कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतार लग गई थी, उन्होंने सबसे पहले वोट डाला, उसके बाद रोज की तरह चौका चूल्हा की जिम्मेदारी संभाली। जिनके घर में बच्चों को संभालने वाले परिवार के सदस्य नहीं थे, वे गोद में बच्चों को लेकर मतदान केंद्र पर पहुंच गई।
जिले में दस विधानसभा क्षेत्रों में 3645548 मतदाता हैं, जिनमें सुबह नौ बजे तक 8.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। महिलाओं ने लोकतंत्र के उत्सव में सुबह से ही मतदान के प्रति सक्रियता दिखाई। सुबह सात बजे ही मतदान केंद्रों पर जाती हुई महिलाओं की टोलियां दिखीं तो मॉडल बूथों पर इनका स्वागत भी किया गया। महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर मतदान करने पहुंची। महिलाओं का कहना था कि धूप से बच्चों के साथ बूथ जाती तो परेशानी होती है, इसलिए सबसे पहले वोट करने का निर्णय लिया। ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। वह दिनभर अपना काम निपटा सकें। हर महिलाओं में काफी उत्साह था।