फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क और दास्ताने दिए, हाथों को कराया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्क स्वास्थ्य विभाग ने बूथों पर मास्क, दास्ताने सैनिटाइजर की व्यवस्था की थी। मतदाताओं का थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें मास्क और दास्ताने दिए गए। हाथों को सैनिटाइज कर मतदाताओं को बूथ के अंदर जाने दिया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान स्थलों पर यह जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को दी गई थी।
विज्ञापन

सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए 415 बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैनिटाइजर, दास्ताने, मास्क, स्क्रीनिंग मशीन उपलब्ध कराई गई थी। ताकि मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके। मतदान करने से पहले सभी मतदाताओं के हाथों सैनिटाइज कराया गया और दास्ताने दिए गए। इसी प्रकार सदर विधान सभा,मुबारकपुर, गोपालपुर, मेहनगर, लालगंज, निजामाबाद, फूलपुर पवई, दीदारगंज, अतरौलिया भी यह व्यवस्था थी।
बूथ संख्या 131 पर अंधेरे में किया मतदान
अमिलो। मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र में बूथ संख्या 131 में अंधेरा होने से मतदाताओं को दिक्कत हुई। यहां पर सुबह से मतदाताओं की भीड़ लगी थी। महिला व पुरुष की लंबी लंबी कतार लगी थी। मतदान कर बूथ से बाहर आए मतदाताओं ने बताया कि ईवीएम मशीन जहां रखी गई थी, वहां अंधेरा था। इसलिए चुनाव चिह्न तलाशने में परेशानी हो रही थी। अंधेरे में ही किसी प्रकार मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें