सगड़ी तहसील क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कहीं भजन संध्या तो कहीं बिरहा का आयोजन किया गया। वहीं, पारीपट्टी गांव में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में श्रीकृष्ण और सुदामा की झांकी ने लोगों का मन जीत लिया। श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आसपुर गांव में प्रधान ओमप्रकाश यादव, हरिनारायण यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, राजूपट्टी गांव में मंदिर परिसर पर बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया, जो रात भर चलता रहा है। यहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही महिलाओं और पुरुषों ने मंगल गीत गाया। इस मौके पर महाप्रधान राजेश यादव, पूर्व प्रधान मनोज चौरसिया, प्रधान अवध राज, फेंकू राम आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में, पारीपट्टी गांव में कन्हैया बाल संघर्ष समिति की ओर से जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें महुआ चैनल की गायक वीरेंद्र भारती ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से श्रोताओं को भक्तिरस के सागर में गोता लगाने को मजबूर कर दिया।
सुदामा-कृष्ण की झांकी को देख लोग भावविभोर हो गए। इस मौके पर प्रकाश मौर्य, रवि मौर्य, रामधारी, विनोद, कैलाश यादव, मुकेश राय आदि मौजूद थे। सराय सागर मालटारी, बोझिया, जीयनपुर, अजमतगढ़, बागखालिस, अंजान शहीद सहित पूरे क्षेत्र में श्री जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
नगर पंचायत लालगंज में शुक्रवार को दही हांडी उत्सव का आयोजन लालगंज चौराहे के पास किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव ने फीता काटकर किया।
आयोजक सहारा क्लब के अध्यक्ष हिमांशु सोनकर ने बताया कि दही हांडी की ऊंचाई 20 फुट रखी गई है। इसमें लाल बाबा दल, बजरंग दल हनुमानगढ़ी, चकिया भगवानपुर की टीमों ने भाग लिया। सभी दलों ने दही हांडी खोलने का प्रयास किया।
लाल बाबा दल के लोगों ने मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही श्रीकृष्ण के जयकारों से लालगंज कस्बा गूंज उठा। अंत में विजेता को चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर दीनदयाल, महेश सोनकर, कपीस सोनी, सूर्यनाथ यादव, संजय जायसवाल, सहादुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सबी सोनकर ने किया।