फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की निगरानी में स्कूलों में बनेंगी किचन गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक सब्जियां देने के लिए अब किचन गार्डेन बनाए जाएंगे। कृषि विभाग की निगरानी में गार्डेन को बनाया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने किचन गार्डेन बनाने के लिए बीएसए को आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में मुख्य रूप से हरी सब्जियां उगाई जाएंगी और बच्चों को मिड डे मील में इन्हें बनाकर खिलाया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए हरी सब्जियों के किचन गार्डेन बनाए जा रहे हैं। जिले के कुछ बेसिक स्कूलों में पूर्व में किचन गार्डेन बनाने के लिए पांच हजार रुपये की दर से बजट भी जारी किया जा चुका है। अब अन्य स्कूलों में भी किचन गार्डेन बनाने की तैयारी चल रही है। कृषि विभाग व उद्यान विभाग की निगरानी में किचन गार्डेन बनाए जाएंगे। विभाग के अनुसार स्कूलों में जो खाली जगह हैं उनमें एक तरफ किचन गार्डेन स्थापित किए जाएंगे, इनमें हरी सब्जियों को उगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें