फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्बला के शहीदों को पेश की खिराज-ए-अकीदत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के चमावां गांव में अंजुमन फरोगे अजा की ओर से 14वीं को निकालने वाली अमारी मंगलवार को कोविड-19 के चलते नही निकला। इस दौरान घरों में नौहा मातम और मजलिस कर कर्बला में शहीद इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया।
विज्ञापन

मौलाना ने तकरीर में कहा कि फरशे अजा एक बदलाव का नाम है। इस पर बैठकर मजलिस सुनने से कई तरह की हमें सीख मिलती है। इमाम हुसैन की बहन जनाबे जैनब ने ही फरशे अजा बिछा कर यह बताया था कि इमाम हुसैन ने कर्बला में अपनी शहादत देने का क्या मकसद था। यही वजह है आज पूरी दुनिया में हजरत अब्बास का परचम बिना किसी रुकावट के निकाला जाता है। अंजुमन के सचिव रजिउल हसन ने बताया कि अगले साल अगर माहौल ठीक रहा तो बड़े पैमाने पर अजादारी की जाएगी। हम सभी सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें