फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश: आजमगढ़ में सुबह-सुबह खूनी खेल, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जौनपुर निवासी युवक की हत्या

Wed, 02 Jun 2021 11:10 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव में बुधवार सुबह खूनी खेला गया। एक गांव में पहुंचे जौनपुर जिले के निवासी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। गांव में पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन
गांव में तैनात पुिलस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का मोहम्मदपुर फेटी गांव बुधवार ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठा। बाइक सवार छह बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से भाग निकले। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद पुलिस के अलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।  जौनपुर जिले के केराकत निवासी बंटी सिंह बुधवार की सुबह बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी गांव निवासी अकमल के घर मिलने आया था। उसके घर के बाहर कुछ लोग बैठे थे। वह उनसे बात करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार छह बदमाश पहुंचे और बंटी सिंह पर ताबड़तोड़ गोली बरसाने लगे।

बंटी को कई गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलीबारी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जौनपुर के युवक की गांव में हत्या से सनसनी मच गई। सूचना पर बरदह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार जेल में बंद शातिर अपराधी शाहजमां नैयर के द्वारा घटना को चुनावी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।  ग्रामीण शव को गांव में ही रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी और शाहजमां नैयर के खिलाफ कार्यवाही की ग्रामीण मांग कर रहे हैं। घटना के दो घंटे बाद भी पुलिस शव को कब्जे में नही ले सकी थी। खबर लिखे जाने तक कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें