फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में गिरा मासूम, डूब कर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर मुस्लिम बस्ती गांव में एक मासूम खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गया। एक घंटे तक जब वह घर लौटा तो परिजन खोजने निकले। कुछ ही देर में बच्चे का शव पोखरे में उतराया हुआ मिला।
विज्ञापन

शिवपुर मुस्लिम बस्ती निवासी शाहिद का ढाई वर्षीय पुत्र दानिश रविवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान ही वह घर के पास ही पानी भरे एक गड्ढे में गिर गया। किसी ने उसे गड्ढे में गिरते देखा नहीं। एक घंटे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गांव में कोई बताने वाला नहीं था कि बालक कहां गया। दिन में तीन बजे के लगभग मासूम का शव घर के पास स्थित पानी भरे गड्ढे में उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची महराजगंज थाना पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें