फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी की सराय रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। जनकिसान कल्याण समिति की बैठक रविवार को पूर्व प्रधान अजय गुप्ता की अध्यक्षता में कस्बा के रानी में हुई। इस दौरान रानी की सराय रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि रानी की सराय कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन शासन की उपेक्षा का शिकार है। इसे सिटी स्टेशन का रूप देते हुए सभी महानगरों से आने वाली ट्रेनों का ठहराव किया जाए। यहां से सवारी उतारा और चढ़ाया जाए। इसको लेकर जल्द आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन के संरक्षक प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने कहा कि रानी की सराय में पूर्व में सड़क निर्माण के नाम पर लोगों के घर तोड़े गए। लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला, उन्हें मुआवजा दिया जाए। अन्य वक्ताओं ने बढ़े पेट्रोल, डीजल सहित अन्य वस्तुओं के दाम पर लगाम लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर अरविंद यादव उर्फ डब्लू, गुड्डू प्रजापति, सुनील यादव, संजय यादव, शाहीद अहमद, छोटेलाल, अशोक गुप्ता, संतोष चौरसिया, अमन पटवा, विशाल गुप्ता, प्रदीप यादव, मनोज यादव, सियाराम, रामगिरी, अंगद गिरी, दिलेशर अहमद, मदन मोहन, पप्पू मद्धेशिया, संजय यादव, ललई यादव, रामसहाय, विरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें