फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ले ली इकलौटे मासूम की जिंदगी, बिलख उठे परिजन; हादसे के बाद चालक फरार

Thu, 02 May 2024 02:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। मो. नोमान अपने नानी के यहां घूमने आया था। उसके माता-पिता को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
मो. नोमान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के ओरिल बाजार में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार आठ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय वह ओरिल बाजार से अपने घर के लिए निकला था। ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर  फरार हो गया। 

विज्ञापन


जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बसगवा गांव निवासी मो. नोमान (8) अपने ननिहाल अहरौला थाना क्षेत्र के पट्टीरूपधर गांव में रहता था। गुरुवार को वह साइकिल से ओरिल बाजार किसी काम से गया था। वापस लौटते समय बाजार स्थित एक विद्यालय के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में मो. नोमान गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाती तब तक मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना  पर ननिहाल वाले मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मामा सलीम ने अज्ञात चालक के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें