फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शौच करने को लेकर हुई मारपीट में घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंहगूपुर गांव में शनिवार की रात शौच करने को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात महंगूपुर गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र रामवृक्ष अपने घर के बगल में पेशाब कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद होने पर वीरेंद्र उर्फ रामवृक्ष को चंद्रशेखर व उनके लोगों ने लाठी, डंडे व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना में प्रद्युम्न कुमार (24) पुत्र रामवृक्ष, रामवृक्ष उर्फ विरंद्र (55) पुत्र तेरस, दीपक (18) पुत्र रामवृक्ष, राजेंद्र (60) पुत्र तेरस घायल हो गए।
आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रद्युम्न की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान प्रद्युम्न की मौत हो गई। लोगों की मानें तो दोनों परिवारों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस मामले में मृतक के बड़े पिता सुरेंद्र ने अपने ही पटीदार मनोज, राजू, चंद्रशेखर, मोहित, सोहित तथा चंदन के खिलाफ गंभीरपुर थाने में नामजद तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष बसंतलाल ने बताया कि सारे लोग भागे हुए हैं जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें