फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीणांचल में बेअसर रहा भारत बंद

विज्ञापन
निजामाबाद में भारत बंद के समर्थन में भाकपा राज्य परिषद के सदस्य जितेंद्र हरि पांडेय एडवोकेट के न? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद पूरी तरह शहर से लगायत ग्रामीण क्षेत्र में बेअसर दिखा। मोर्चा आजमगढ़ इकाई ने नरौली टैक्सी स्टैंड से जुलूस निकालकर कलेक्ट्री कचहरी का परिक्रमण करते हुए शहीद रिक्शा स्टैंड पर पहुंचकर जनसभा के रूप में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा। सरकार देश की खेती किसानी को बड़े पूंजीपतियों व बहुर्राष्ट्रीय कंपंनियों के हाथों में गिरवी रखने पर उतारू हैं। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य से छात्र-नौजवान वंचित हैं। इस मौके पर दुखहरन राम, राजेश, जयप्रकाश नारायण, शेषनाथ राय आदि मौजूद रहे। उधर, भारत बंद का समर्थन् करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग व खरपत्तू राजभर के नेतृत्व में जुलूस निकाली गई। यह जुलूस पुरानी कोतवाली से निकला और शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचने के बाद नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिसमें मंगलदेव, गुलाब मौर्या, जियालाल, सुरेंद्र यादव, कमला राय, रामनेत यादव आदि मौजूद रहे। वहीं दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ की बैठक संघ भवन में करके भारत बंद का समर्थन किया और अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार किसान सभा निजामाबाद इकाई ने भी भारत बंद कर समर्थन करते हुए नंदनगर बाजार से जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन द्वारा जिला उपाध्यक्ष उमेश चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाकपा और संयुक्त किसान मोर्चा इकाई द्वारा भारत बंद के समर्थन में तहसील के गनवारा बाजार में सत्याग्रह किया। इस मौके पर रामाज्ञा यादव, उमेश चंद्र, सुरेश गुप्ता, दुर्बली राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें